चिल्का से हटाया गया अतिक्रमण
भुवनेश्वर : जैव विविधता से भरपूर चिल्का झील को झींगा माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराए जाने
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 02:46 AM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 02:46 AM (IST)
भुवनेश्वर : जैव विविधता से भरपूर चिल्का झील को झींगा माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। बुधवार से झील में जबरन कब्जा जमाए बैठे मछली घेरी बांधने वालों पर कार्रवाई आरंभ हो चुकी है। इस सिलसिले में दूसरे दिन करीब 500 एकड़ क्षेत्र में फैली घेरी तोड़ दी गई। बालुगां से लेकर बउलबंध तक फैले घेरी को तोड़ा गया। करीब 500 एकड़ क्षेत्र में फैले झींगा मछली पालन के गैरकानूनी घेरी के चलते स्थानीय मछुआरों पर आजीविका का संकट आन पड़ा है। साथ ही वर्चस्व को लेकर आए दिन यहां संघर्ष देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर खुर्दा जिलाधीश के निर्देश से चिल्का को घेरी मुक्त कराए जाने का अभियान छेड़ा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें