लोकदल ने की पेट्रोलियम मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान के खिलाफ पंचायत चुनाव के
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर :
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान के खिलाफ पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाने एवं पेट्रोल पंप के जरिए काला धन अíजत करने का आरोप लगाते हुए ओडिशा लोकदल ने सोमवार को भुवनेश्वर कैपिटल थाना में लिखित शिकायत की। लोकदल के राज्य अध्यक्ष दिप्ती रंजन महांती ने केंद्रीय मंत्री प्रधान को गिरफ्तार करने की भी मांग की है। महांती ने कहा है कि प्रधान पंचायत चुनाव की सभा में राज्य में कार्यरत कुशल प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जांच कमीशन बैठकर दंडित करने की धमकी दिए हैं। महांती ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि विमुद्रीकरण के समय अपनी क्षमता का दुरुपयोग कर गैरकानूनी ढंग से पेट्रोल पंपों के जरिए कालाधन अíजत किया है। ऐसे में ओडिशा लोकदल प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ उनकी स्थाई व अस्थाई संपत्तियों के जांच की मांग करती है।