ओड़िया भाषा में संपादित करें सरकारी कामकाज : सीएस
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : सूबे में सरकारी कामकाज ओड़िया भाषा में करने के लिए सरकार
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर :
सूबे में सरकारी कामकाज ओड़िया भाषा में करने के लिए सरकारी भाषा सहचर नामक पुस्तिका का विमोचन उत्सव धूमधाम से किया गया। मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाढ़ी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पद्मश्री देवी प्रसन्न पटनायक, साधारण प्रशासन विभाग के अशोक कुमार मीना भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। सरकारी कामकाज में ओड़िया भाषा के प्रयोग के लिए सूचना व लोकसंपर्क विभाग एवं संस्कृति विभाग को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों के मध्य ओड़िया भाषा में निबंध व भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। सरल व सहज शब्दों के उपयोग से सरकारी कामकाज संपादित करने का आग्रह करते हुए मुख्य शासन सचिव ने कहा कि सरकारी भाषा सहचर पुस्तक सरकारी कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। इस पुस्तिका में यथोचित परिवर्तन किए गए हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सचिव व वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।