स्मारिका मन की बात का विमोचन
भुवनेश्वर : उत्कल अनुज हिंदी वाचनालय सह पुस्तकालय के वाíषक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौर
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 02:47 AM (IST)
भुवनेश्वर : उत्कल अनुज हिंदी वाचनालय सह पुस्तकालय के वाíषक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान वाचनालय की स्मारिका मन की बात का विमोचन किया गया। इस मौके पर वाचनालय के सदस्यों के अलावा समाज के प्रतिष्ठित लोग भी काफी संख्या में शामिल थे। उद्योगपति महेंद्र गुप्ता ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि वाचनालय के सर्वागीण विकास के लिए प्रयत्न किया जाना चाहिए। वाचनालय के संरक्षक सुभाष भुरा ने कहा कि ओड़िया व हिंदी भाषा में साहित्य सृजन व अनुवाद कार्य के लिए वाचनालय आने वाले दिनों में प्रयास करेगा। इस मौके पर ओड़िया कवि सत्यानाश ने अपनी हास्य व्यंग कविता के जरिए लोगों को गुदगुदाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें