कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे पीएम
भुवनेश्वर: सूबे में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनीतिक एवं पाटी
भुवनेश्वर: सूबे में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनीतिक एवं पार्टी की सांगठनिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी। उक्त बातें प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी अरुण ¨सह ने कही। ¨सह ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे। वे सूबे में 15 व 16 अप्रैल को यहां रहेंगे। ¨सह ने कहा कि 14 से 16 अप्रैल तक तीन दिन भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ ¨सह, वित्तमंत्री अरुण जेटली के साथ भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। राष्ट्रीय बैठक की रूपरेखा तैयार करने के लिए रविवार को तैयारी बैठक हुई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सौदान ¨सह के साथ पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित थे।