बरगढ़ मामले में भाजपा का धरना 29 को
भुवनेश्वर : बरगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों पर हुए हमले की घटना ने भाजपा के लिए टानिक का काम
भुवनेश्वर : बरगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों पर हुए हमले की घटना ने भाजपा के लिए टानिक का काम किया है। जो कि दो खेमे में बंटे भाजपा नेताओं को एकजुट कर दिया है। इससे पहले जहा कई कार्यक्रमों में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कनक बर्द्धन सिंह देव, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय महापात्र व दिलीप राय को लेकर कई तरह की चर्चाएं राजनीतिक महल में हो रही थी। वहीं बरगढ़ की घटना ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेताओं की हुई दो चरण की बैठक के बाद विजय महापात्र ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को मारने के लिए बीजद की योजना थी। उनका क्या अपराध था, पुलिस ने सुरक्षा की क्या योजना बनाई थी? इस घटना में बरगढ़ एसपी एवं डीजीपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक केंद्रीय मंत्री गंगवार एवं सूबे की जनता से क्षमा मागे। महापात्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बरगढ़ मामले के प्रतिवाद में 29 जून को राज्य के सभी ब्लॉकों में धरना- प्रदर्शन करेगी। जबकि आगामी चार जुलाई को राजभवन के सामने प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा राष्ट्रपति से भी हम मुलाकात करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ चर्चा किए हैं। इसके बाद अमित शाह के इसारे पर राज्य भाजपा प्रभारी अरुण सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा किए हैं। सबको साथ लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का संकेत मिलने की सूचना मिली है। यही कारण है कि कोरकमेटी बैठक में केंद्रीय धर्मेद्र प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा के साथ कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।