श्रमिकों के बीच पैठ को बीजद ने किया बीएसएस का गठन
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : आगामी चुनाव को देखते हुए अन्य राजनैतिक दलों की तर्ज पर बीजू जनता
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : आगामी चुनाव को देखते हुए अन्य राजनैतिक दलों की तर्ज पर बीजू जनता दल ने भी अपना मजदूर संगठन खड़ा कर लिया है। बीजू श्रमिक सामुख्य (बीएसएस) नाम से गठित इस संगठन की बागड़ोर पूर्व विधायक तथा मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद ¨सह को सौंपी गई है। कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी विधायक प्रफुल्ल सामल एवं सुबास ¨सह को संगठन का साधारण संपादक बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर ललित मोहन नायक, वैद्यनाथ दास, मेयर अनंत नारायण जेना, गोकुल मेहेर, अनूप साए, अमृत साए, दिलीप कुमार नंद को नियुक्त किया गया है। संगठन में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी त्रैलोक्य बिहारी पटनायक को दी गई। संपादक के तौर पर राजेन्द्र दाश, सुरेन्द्र कुमार स्वांई, युगल किशोर नायक, प्रदीप्त मिश्र, केदार विश्वाल, गोलक चन्द्र नायक, अरुण कुमार स्वांई नियुक्त किए गए हैं। बीएसएस के कामकाज की निगरानी के लिए सलाहकार मंडल बनाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीजद के प्रवक्ता सूर्य नारायण पात्र ने बताया कि गैरसंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित कर उनके कल्याण हेतु बीएसएस कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि बीजद सदैव से श्रमिकों, मजदूरों, शोषितों के लिए आवाज बुलंद करता रहा है आगे भी करता रहेगा।