नशे में दूल्हा देख दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात
भुवनेश्वर : आखिरकार दूल्हे को शराब पीकर हंगामा करना मंहगा पड़ गया। ऐसा देख दुल्हन ने श्
भुवनेश्वर : आखिरकार दूल्हे को शराब पीकर हंगामा करना मंहगा पड़ गया। ऐसा देख दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया और बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। मामला भुवनेश्वर के उपनगरीय क्षेत्र बालिपाटणा का है। कुदपाटणा गांव के अमीन नायक की पुत्री की शादी केंद्रपाड़ा निवासी महेंद्र दलेई के पुत्र ज्योति प्रकाश से तय थी। रीति-रिवाज व अन्य रस्मों को निभाते हुए बारात दुल्हन के गांव पहुंची तथा नाश्ता-पानी और बारात द्वारचार के लिए डीजे की धुन पर नाचते-गाते निकली। यह देख नशे में धुत दूल्हा भी अपने को रोक नहीं सका और वह भी गाड़ी से उतरकर नाचने के साथ ही गाली-गलौज करने लगा। इसकी जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने शादी से ही इन्कार कर दिया। उसके परिजनों भी लड़के के बर्ताव से बेहद आहत हुए और बेटी का पक्ष लेते हुए बारात को बैरंग वापस कर दिया।