बस पलटी, 20 यात्री घायल
भुवनेश्वर : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 55 के समीप बलंडा में ओआरएसटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त ह
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 02:47 AM (IST)
भुवनेश्वर : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 55 के समीप बलंडा में ओआरएसटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसकी वजह से बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर से कंटामाल जा रही बस रविवार की देर रात करीब दो बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। रात होने के कारण सभी यात्री नींद में थे। बस के पलटते ही यात्रियों में हाहाकार मच गया। किसी तरह से यात्रियों को बस से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें