ढेंकानाल में आग से 12 घर खाक
भुवनेश्वर : ढेंकानाल जिले के कामाख्यानगर ब्लॉक के बाउंसपाल शबर साही में शनिवार की देर र
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 02:47 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 02:47 AM (IST)
भुवनेश्वर : ढेंकानाल जिले के कामाख्यानगर ब्लॉक के बाउंसपाल शबर साही में शनिवार की देर रात अचानक आग लग जाने से चार परिवारों के 12 मकान जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में करीब लाखों की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उक्त परिवार के सभी लोग घर में शो रहे थे कि अचानक घर में आग लग गई। हालांकि समाचार प्रेषण तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें