सोरो फिर हुआ अशात, जला दिया मुर्गी फॉर्म
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : सोरो में विगत नौ सितंबर को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : सोरो में विगत नौ सितंबर को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान दो संप्रदायों के बीच घटी घटना को ले प्रशासन शांति बहाली को ले हर संभव कोशिश कर रहा है। लेकिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा इसमें बाधा उत्पन्न की जा रही है। अभी भी दुकान व बाजार बंद हैं। शाति बहाली के लिए जिलाधीश प्रमोद दास के नेतृत्व में शाति कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इसके बावजूद अचानक रविवार रात को सोरो से चार किमी. दूर एक मुर्गी फॉर्म में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। क्षेत्र में नौ सितंबर से ही धारा 144 लागू है। वहीं रविवार को कुछ लोगों द्वारा सोरो थाने का घेराव किया गया। कई बार दो गुटों के बीच ईंट व पत्थर चले। जिससे लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है।