सड़क दुर्घटना में महिला होमगार्ड घायल
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : स्टेशन चौराहे पर ड्यूटी में तैनात एक महिला होमगार्ड वाहन की चपेट
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : स्टेशन चौराहे पर ड्यूटी में तैनात एक महिला होमगार्ड वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। जानकारी के अनुसार भाजपा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नितुन साहा अपनी कार खुद चलाते हुए कहीं जा रहे थे। स्टेशन चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वे आगे निकलना चाह रहे थे कि वहा ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड स्वर्णलता परिड़ा ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन नितुन साहा ने महिला होमगार्ड को धक्का मारते हुए आगे निकल गए। गाड़ी के धक्के से महिला होमगार्ड वहीं गिर गई और लहूलुहान हो गई। इसके बाद भाजपा नेता अपनी गाड़ी को छोड़ वहा से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त गाड़ी को जब्त कर लिया। गाड़ी के नंबर प्लेट पर भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लिखा हुआ था। पुलिस नितुन साहा को गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में सहदेव खुंटा थाने में मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को नितुन साहा को अदालत में पेश किया गया।