नहीं रहे दुनिया के सबसे छोटे कद के आदमी चंद्रा दांगी
दुनिया के सबसे छोटे कद के आदमी चंद्र बहादुर दांगी की शुक्रवार को अमेरिका में मौत हो गई। वह निमोनिया से पीड़ित थे। पुणे के रैम्बो सर्कस के मालिक सुजीत दिलीप ने कहा कि आज चंद्र बहादुर की मौत पर हमारे सर्कस का हर आदमी रो रहा है।
काठमांडू। दुनिया के सबसे छोटे कद के आदमी चंद्र बहादुर दांगी की शुक्रवार को अमेरिका में मौत हो गई। वह निमोनिया से पीड़ित थे। पुणे के रैम्बो सर्कस के मालिक सुजीत दिलीप ने कहा कि आज चंद्र बहादुर की मौत पर हमारे सर्कस का हर आदमी रो रहा है।
उन्हें हम प्यार से प्रिंस चंद्रा बुलाते थे। दिलीप के मुताबिक, 75 वर्षीय दांगी को वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दांगी की लंबाई महज 21.5 इंच थी। दांगी का नाम सबसे कम उम्र के व्यक्ति के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में वर्ष 2012 में दर्ज हुआ था।
दांगी को सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का था कि उनकी शादी नहीं हो पाई। फिर भी, विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद उनको जीवन की बहुत बड़ी खुशी मिली है और अब वह देश-विदेश घूमना चाहते थे। धरती पर अब तक जन्मे इंसानों में वह सबसे छोटे हैं। उनसे पहले यह खिताब भारत के गुल मुहम्मद के नाम था। गुल मुहम्मद की लंबाई 22.4 इंच थी।