दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला हुई 116 साल की
दुनिया की सबसे लंबी उम्र वाला व्यक्ति मानी जानी वाली अमेरिकी महिला जेरालीन टेली ने अपना 116वां जन्मदिन मनाया। खास बात यह है कि टेली इस उम्र में भी काफी सक्रिय हैं और हर साल मछली पकड़ने जाती हैं। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामना भी दी है।
वाशिंगटन। दुनिया की सबसे लंबी उम्र वाला व्यक्ति मानी जानी वाली अमेरिकी महिला जेरालीन टेली ने अपना 116वां जन्मदिन मनाया। खास बात यह है कि टेली इस उम्र में भी काफी सक्रिय हैं और हर साल मछली पकड़ने जाती हैं। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामना भी दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेरालीन का जन्म 23 मई 1899 को जार्जिया में हुआ था और अब वह मिशिगन के इंकस्टर में रहती हैं। अखबार डेट्रायट फ्री प्रेस के मुताबिक, शनिवार को उनके 116वें जन्मदिन से पहले ही परिवारवालों और रिश्तेदारों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। इस मौके पर मिशीगन के स्वास्थ्य विभाग ने सम्मानित किया है।
गौरतलब है कि अप्रैल में अमेरिकी नागरिक जी वीवर के निधन के बाद टेली को दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति घोषित किया गया था। टेली की इकलौती बेटी का कहना है कि उनकी मां की याददाश्त अभी भी अच्छी है। उनके पति अल्फ्रेड ने भी लंबी आयु पाई थी और 95 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ था।