12 हजार मील की दूरी पाटेगा दुनिया का सबसे बड़ा सी-लिंक
दुनिया का सबसे बड़ा सुपरहाईवे 12,400 मील लंबा होगा और रूस, ब्रिटेन और अमेरिका को आपस में जोड़ेगा। एक खबर के मुताबिक ये लिंक करीब आधी दुनिया के दायरे में फैला होगा। एक अंग्रेजी बेवसाइट की खबर के मुताबिक ये रूट यूरोप और एशिया की सभी रोड नेटवर्क को जोड़ेगा
नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा सुपरहाईवे 12,400 मील लंबा होगा और रूस, ब्रिटेन और अमेरिका को आपस में जोड़ेगा। एक खबर के मुताबिक ये लिंक करीब आधी दुनिया के दायरे में फैला होगा।
एक अंग्रेजी बेवसाइट की खबर के मुताबिक ये रूट यूरोप और एशिया की सभी रोड नेटवर्क को जोड़ेगा और लोग इस लिंक के जरिए यूके से यूएस तक सफर कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट से रूस ग्लोबल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में तब्दील हो सकता है।
बांग्लादेश में भगदड़ में 10 हिंदू तीर्थयात्रियों की मौत
खबर में कहा गया है कि तेल और गैस पाइपों की लाइनों के साथ रेल लिंक भी हाईवे के साथ ही चलेगा।
हाल ही में साइबेरिया में एक रेल नेटवर्क को बढ़ाया गया था। इसमें लेना नदी से लेकर रूस की याकुस्क के बीच एक सटेशन बनाया गया था। इस लाइन को मेगाडन और उत्तरी पैसिफिक तक बढ़ाया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट की टीम ने इस काम के लिए अरबों डॉलर का आंकलन लगाया है।
फिलहाल दुनिया का सबसे बड़ा सी-लिंक ऑस्ट्रेलिया में है जो 9,000 मील को कवर करता है।
यमन में हवाई हमले में 25 की मौत, समूचे मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा