दुनिया के सबसे मोटे आदमी की होगी सर्जरी
32 वर्षीय फ्रेंको पिछले साल नवंबर में चर्चा में आए थे, जब उन्हें विशेष वाहन से अस्पताल लाया गया था।
मेक्सिको सिटी, आइएएनएस। मैक्सिको में दुनिया के सबसे मोटे आदमी की सर्जरी के लिए चिकित्सक तैयार हैं। मेक्सिको के रहने वाले जुआन पेड्रो फ्रेंको का वजन एक समय 595 किलो था। इसके बाद शरीर को ऑपरेशन के अनुकूल बनाने के लिए उन्हें इलाज दिया जा रहा था। अब तक उन्होंने अपना वजन करीब 175 किलो कम कर लिया है।
32 वर्षीय फ्रेंको पिछले साल नवंबर में चर्चा में आए थे, जब उन्हें विशेष वाहन से अस्पताल लाया गया था। उनके इलाज से जुड़े डॉक्टर जोस एंटोनियो कास्टानेडा ने बताया कि उस समय फ्रेंको के वजन और साथ ही डायबिटीज जैसी समस्याओं के कारण उनका ऑपरेशन करना संभव नहीं था। अब फ्रेंको करीब 30 फीसद वजन घटा चुके हैं और उनका शरीर ऑपरेशन के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- इराकी सेना ने मोसुल में अल नूरी मस्जिद को घेरा
नौ मई को उनका ऑपरेशन किया जाएगा। मोटापे के कारण फ्रेंको पिछले छह साल से बिस्तर पर पड़े रहने को मजबूर थे। कुछ वक्त पहले उन्होंने एक विज्ञापन देखकर अपने इलाज के लिए डॉक्टरों से संपर्क किया था।उल्लेखनीय है कि दुनिया की सबसे वजनी महिला मिस्र की रहने वाली इमान अहमद हैं।
यह भी पढ़ें- नौकरी बढ़ाने के नाम पर ट्रंप ने पर्यावरण को खतरे में डाला
इस समय उनका इलाज भारत में चल रहा है। यहां मुंबई के डॉक्टर मुफज्जल लकड़ावाला उनका इलाज कर रहे हैं। इलाज से पहले इमान का वजन 500 किलो से अधिक था। दवाओं के जरिये उनका वजन 140 किलो कम करने में सफलता मिल चुकी है।