हेडली की पेशी पर अमेरिका का बयान: हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध
मुंबई हमले के दोषी डेविड कोलमेन हैडली की भारत में गवाही के बीच अमेरिकी सरकार के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ मिलकर मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाने और न्याय करने में पूरी मदद करेगा।
वाशिंगटन। मुंबई हमले के दोषी डेविड कोलमेन हैडली की भारत में गवाही के बीच अमेरिकी सरकार के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ मिलकर मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाने और न्याय करने में पूरी मदद करेगा।
अमेरिकी राज्य के मुख्य प्रवक्ता मार्क टोनर ने हेविड हेडली के मुंबई कोर्ट में पेशी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हम भारत के साथ लगातार मिलकर काम कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि मुंबई हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में ला सके।
टोनर ने कहा कि पिछले कई सालों से अमेरिका मुंबई हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई हमले की न्यायिक प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अमेरिका हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रहा है।
एक सवाल के जवाब में टोनर ने ये भी कहा कि अमेरिका और भारत के बल्कि दुनिया के कई देशों के लोग मुंबई में हुए आतंकी हमले का शिकार हुए थे इसलिए अमेरिका इस मामले की जांच और न्यायायिक प्रक्रिया को पूरा करने का समर्थन करता है और इस केस में पाकिस्तान और भारत के साथ मिलकर काम करने के लए प्रतिबद्ध है।
पढ़ें- हेडली के बयान से साबित हुआ इशरत का एनकाउंटर सही : वंजारा