पकड़ में आई पति की गर्लफ्रेंड, पत्नी ने सहेलियों के साथ मिलकर की पिटाई
चीन में एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका की सहेलियों की मदद से जोरदार पिटाई कर दी।
बीजिंग। पूर्वी चीन के शंघाई प्रांत में सरेआम एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका को सरेआम बेदर्दी से पीटा। अपनी सहेलियों की मदद से उसे पति की प्रेमिका को पकड़ा, उसका टॉप उतार दिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला को गाली देते हुए वह जोरदार थप्पड़ और लातें मारती नजर आईं। उसे बीच सड़क पर घसीटने भी लगी।
आश्चर्य की बात यह है कि लोग उसे बचाने की बजाए वीडियो बनाते नजर आए। इतना ही नहीं पीटने वाली महिला की सहेलियों ने भी प्रेमिका की धुनाई करते हुए वीडियो बनाए।
पढ़ें- 'Virgin' होता क्या है, कहां से हुई शुरूआत और इसका असली मतलब क्या है?, यहां मिलेगा जवाब
चीन के सोशल मीडिया साइट्स पर इस वीडियो को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लोग महिलाओं की इस हरकत को गलत करार दे रहे हैं। लोगों के मुताबिक महिला को इस लड़की की बजाए अपने पति को जाकर पीटना चाहिए।
(साभार- नई दुनिया)