प्रेमी के घर की चिमनी से निकली महिला
लॉस एंजिल्स। प्रेमी से मिलने के लिए महिला इतनी आतुर थी कि उसके घर की चिमनी में घुस गई। चिमनी में घुसने से पहले महिला ने तनिक भी नहीं सोचा था कि उसके साथ आगे क्या होने वाला है। महिला चिमनी में घुस तो गई लेकिन उसे निकलने का रास्ता नहीं मिला। वो चिमनी में फंसती चली गई। घटना कैलीफोर्निया की है। महिला को चिमनी से निकलने का कोइ
लॉस एंजिल्स। प्रेमी से मिलने के लिए महिला इतनी आतुर थी कि उसके घर की चिमनी में घुस गई। चिमनी में घुसने से पहले महिला ने तनिक भी नहीं सोचा था कि उसके साथ आगे क्या होने वाला है। महिला चिमनी में घुस तो गई लेकिन उसे निकलने का रास्ता नहीं मिला। वो चिमनी में फंसती चली गई।
घटना कैलीफोर्निया की है। महिला को चिमनी से निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो वो चीखने-चिल्लाने लगी। महिला की चीख सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को चिमनी से बाहर तो निकाला ही साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया। महिला ने अपनी पहचान 30 वर्षीय जिनोवेवा न्यूजेन फिगुएरो के रूप में दी है।
सुरक्षाकर्मियों को चिमनी में फंसी जिनोवेवा तक पहुंचने के लिए चिमनी को तोड़ना पड़ा। वो चिमनी में दो मीटर नीचे फंस गई थी। महिला इंटरनेट पर मिले अपने प्रेमी के घर में कथित तौर पर घुसने का प्रयास कर रही थी। महिला के प्रेमी रहे युवक ने बताया, उन दोनों की मुलाकात इंटरनेट के जरिए हुई थी। दोनों पहले कई बार मिल चुके थे। पहले युवक को महिला मानसिक रूप से ठीक लगी थी लेकिन दो सप्ताह पहले ही वह युवक की छत पर पहुंच गई थी। प्रेमी ने साफ तौर पर कहा है कि जिनोवेवा को चिकित्सकीय मदद की जरूरत है।