सेक्स करते हुए जोर से चीखने पर हो गई दो हफ्ते की जेल
अपने घर में सेक्स करते हुए एक महिला इतनी जोर से चीखने लगी की उसके पड़ौसी नाराज हो गए और पुलिस को खबर कर दी।
बर्मिंघम। अपने घर में सेक्स करते हुए एक महिला इतनी जोर से चीखने लगी की उसके पड़ोसी नाराज हो गए और पुलिस को खबर कर दी। महिला को जब कोर्ट के सामने पेश किया गया तो अदालत ने इस गुनाह के लिए उसे दो हफ्ते के लिए जेल भेज दिया।
मामला बर्मिंघम के स्माल हीथ का है जहां रहने वाली गीमा वेल को यह सजा सुनाई गई। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, गीमा को समाज विरोधी व्यवहार की वजह से सजा मिली। सुनवाई के दौरान अदालत में बताया गया कि महिला का एक प्रेमी है।
इस साल जनवरी में अपने घर में हुए 10 मीनट के सेक्स सेशन में महिला इतनी जोर से चीख रही थी की उसकी वजह से उसके पड़ोसी परेशान हो रहे थे। उसकी चीख का स्तर मानक आवाज के स्तर से ज्यादा था और की एक गुनाह की गिनती में आता है।
गौरतलब है कि गीमा को घटना के कुछ हफ्तों पहले ही सामाज विरोधी व्यवहार के लिए चेतावनी दी गई थी जिसे उसने फिर तोड़ दिया। अदालत में जज ने गीमा को अलग-अलग मामलों में दोषी पाया और कहा कि उन्होंने सुबह 5 बजे इतने ज्यादा शोर मचाते हुए सेक्स किया जिसकी वजह से पड़ौस में रहने वालों को परेशानी हुई। इसके अलावा उन्होंने पुराने आदेशों का भी उल्लंघन किया है।