जानिए, फ्रैंक को ओबामा ने क्यों किया कॉल
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कई भारतीय मित्रों में एक हैं आजमगढ़ के फ्रैंक इस्लाम भी हैं। हाल ही में ओबामा ने इस्लाम को सुबह फोन करके हैरान कर दिया। यह फोन इस्लाम के नए घर के पुस्तकालय में रखी एक मेज की तारीफ के लिए था।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कई भारतीय मित्रों में एक हैं आजमगढ़ के फ्रैंक इस्लाम भी हैं। हाल ही में ओबामा ने इस्लाम को सुबह फोन करके हैरान कर दिया। यह फोन इस्लाम के नए घर के पुस्तकालय में रखी एक मेज की तारीफ के लिए था।
दरअसल यह मेज ह्वाइट हाउस के ओवल हाउस में रखी रेजलूट की प्रतिकृति है। इस्लाम ने पिछले साल वाशिंगटन के सबसे मंहगे इलाकों में से एक पोटोमैक में दस एकड़ क्षेत्र अपना मेंशन बनाया है। यहां बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो ह्वाइट हाउस से मिलती जुलती हैं।
बिडेन ने की थी ओबामा से तारीफ
दरअसल अमेरिकी उपराष्ट्रपति बिडेन पिछले दिनों इस्लाम के मेंशन गए थे। वहां उन्हें एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। घर की खूबसूरती देखकर वह निहाल हो गए। इस घर की तारीफ उन्होंने राष्ट्रपति ओबामा से की। जिसके बाद ओबामा ने अपने दोस्त इस्लाम को फोन किया था। फ्रैंक इस्लाम पढ़ाई के लिए आजमगढ़ गए थे। फिर वहीं बस गए। इसके बावजूद उनका भारत प्रेम बरकरार है और वह अक्सर भारत यात्रा पर आते रहते हैं। अपने क्षेत्र की संस्थाओं को वह खूब चंदा भी देते हैं।