माल्टा पार्टी में रानी को करना पड़ा नेताओं का इंतजार
ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस चार्ल्स को अपनी ओर से दी गई एक पार्टी में विश्व स्तर के नेताओं का इंतजार करना पड़ा। महारानी ने माल्टा में उच्चस्तरीय अतिथियों की आवभगत में ड्रिंक्स पार्टी रखी थी। लेकिन मेडिटेरेनियन द्वीप पर यातायात में अतिथि फंस गए और शाही
वालेटा: ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस चार्ल्स को अपनी ओर से दी गई एक पार्टी में विश्व स्तर के नेताओं का इंतजार करना पड़ा। महारानी ने माल्टा में उच्चस्तरीय अतिथियों की आवभगत में ड्रिंक्स पार्टी रखी थी। लेकिन मेडिटेरेनियन द्वीप पर यातायात में अतिथि फंस गए और शाही मेजबान उनकी प्रतीक्षा करने लगे।
राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन 2015 के उद्घाटन के बाद रानी और उनके बड़े बेटे ने सान एंटॉन पैलेस में यह डिंक्स पार्टी आयोजित की थी। पहली बार भाग लेने पहुंच रहे करीब 10 नए राष्ट्रमंडल नेताओं का उन्हें इंतजार करना पड़ा। इनमें से अधिकांश कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में फंस गए थे। कई सड़कें बंद कर दी गई थी। राष्ट्रमंडल में 53 देश शामिल हैं। महारानी एलिजाबेथ इसकी प्रमुख हैं।
चार्ल्स ने महारानी से पूछा, 'आपको भरोसा है कि वे यहां आएंगे?' महारानी ने उस समय एक्वा-ग्रीन कोट पहन रखा था और उनका हैट गुलाबी फूलों से सजा था। ग्रैंड मास्टर्स हॉल में यह पार्टी रखी गई थी। हॉल में प्रवेश करते ही उन्होंने चारों तरफ निगाह डाली।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ड्रडेउ और नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने जब हॉल में कदम रखा तब दोनों शाही मेजबानों को राहत मिली। हॉल में दोनों मेहमान सबसे पहले पहुंचे। मेहमानों को अनार और संतरे का रस के साथ ही आस्ट्रेलियाई स्पार्कलिंग वाइन भी परोसा गया।