ऑस्ट्रेलियाई विमान के अपहरण होने की अफवाह से मची खलबली
ब्रिसबेन से उड़ान भरने वाले ऑस्ट्रेलियाई उड़ान वर्जिन ब्लू के अपहरण होने की अफवाह से खलबली मच गई। हालांकि तुरंत बाद आधिकारिक रूप से विमान के अपहरण होने की बात से इंकार किया गया। कंपनी का कहना है कि यह गलत फहमी की वजह से हुआ।
जकार्ता। ब्रिसबेन से उड़ान भरने वाले ऑस्ट्रेलियाई उड़ान वर्जिन ब्लू के अपहरण होने की अफवाह से खलबली मच गई। हालांकि तुरंत बाद आधिकारिक रूप से विमान के अपहरण होने की बात से इंकार किया गया। कंपनी का कहना है कि यह गलत फहमी की वजह से हुआ।
घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि एक यात्री नशे में धुत होकर कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पायलट ने हाइजैक कोड बटन दबा दिया, जिसके बाद विमान के अपहरण होने की खबर फैल गई। इसके बाद प्लेन को जबरन बाली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। कॉकपिट में जबरन घुसने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि यात्री विमान ब्रिसबेन से उड़ान भरा था और विमान को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.10 बजे इंडोनेशिया के बाली में उतारा गया। आपको बता दें कि वर्जिन ब्लू ऑस्ट्रेलिया की दूसरे सबसे बड़ी हवाई कंपनी है। इसे वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के नाम से भी जाना जाता है।
पढ़ें: .तो क्या अमेरिकी एजेंटो ने हाइजैक किया था विमान!
पढ़ें: मलेशियाई एयरलाइंस विमान का लैंडिंग गियर फंसा, आपातकाल लैंडिंग