Move to Jagran APP

वीरेंद्र शर्मा, सुरिंदर अरोड़ा को प्राइड ऑफ पंजाब अवार्ड

ब्रिटेन के सामुदायिक मामलों के मंत्री साजिद जाविद ने गुरुवार रात पंजाबी सोसाइटी ऑफ ब्रिटिश आइल के सालाना रात्रिभोज में पुरस्कार प्रदान किया।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 04:21 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 04:21 PM (IST)
वीरेंद्र शर्मा, सुरिंदर अरोड़ा को प्राइड ऑफ पंजाब अवार्ड
वीरेंद्र शर्मा, सुरिंदर अरोड़ा को प्राइड ऑफ पंजाब अवार्ड

लंदन, प्रेट्र : ब्रिटेन में अप्रवासी भारतीय वीरेंद्र शर्मा और सुरिंदर अरोड़ा ने 'प्राइड ऑफ पंजाब अवार्ड' जीता है। वीरेंद्र इलिंग साउथाल से लेबर पार्टी के सांसद और सु¨रदर अरोड़ा होटल्स के संस्थापक अध्यक्ष हैं।

loksabha election banner

ब्रिटेन के सामुदायिक मामलों के मंत्री साजिद जाविद ने गुरुवार रात पंजाबी सोसाइटी ऑफ ब्रिटिश आइल के सालाना रात्रिभोज में पुरस्कार प्रदान किया। 1947 में भारत में जन्मे और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाले शर्मा ने बस कंडक्टर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। जबकि सुरिंदर अरोड़ा को समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान और परोपकारी कार्यो के लिए जाना जाता है। वह 1972 में ब्रिटेन आए और एक होटल में वेटर के रूप में करियर की शुरुआत की थी और बाद में उस होटल को खरीद लिया। इस समय वह अरोड़ा ग्रुप के अध्यक्ष हैं जिसकी 1979 में स्थापना की थी। जालंधर के पास सुल्तानपुर में जन्मे अरोड़ा ने कहा कि वह इस पुरस्कार को अपनी दिवंगत मां को समर्पित करते हैं।

यह भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.