Move to Jagran APP

पृथ्वी से 12 अरब प्रकाश वर्ष की दूर मिला आकाशगंगाओं का विशाल समूह

वैज्ञानिकों ने पृथ्‍वी से करीब 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगाओं के विशाल समूह का पता लगाया है। इनका निर्माण ब्रह्माांड के अस्तित्व में आने के 1.7 अरब वर्ष बाद हुआ था।

By Kamal VermaEdited By: Published: Thu, 26 May 2016 06:24 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 10:14 PM (IST)
पृथ्वी से 12 अरब प्रकाश वर्ष की दूर मिला आकाशगंगाओं का विशाल समूह

वाशिंगटन (प्रेट्र)। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने विशालकाय आकाशगंगाओं के समूह का पता लगाने का दावा किया है। यह पृथ्वी से 12 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। खगोलशास्ति्रयों ने बताया कि इस समूह का निर्माण ब्रह्माांड के अस्तित्व में आने के 1.7 अरब वर्ष बाद हुआ था।

loksabha election banner

अंतरिक्ष विज्ञानी क्योंग सू ली के मुताबिक यह प्रोटो-क्लस्टर कोमा क्लस्टर की तर्ज पर आकाशगंगाओं के समूह में विकसित हुआ है। ब्रह्माांड के अस्तित्व में आने के काफी कम समय बाद ही आकाशगंगा के विशालकाय समूह के निर्माण को असाधारण बताया जा रहा है। इसको ढूंढ़ने वाले दल का नेतृत्व ली और भारतीय मूल के अर्जुन डे ने किया है। अर्जुन यूएस नेशनल ऑप्टिकल एस्ट्रोनोमी ऑब्जर्वेटरी में कार्यरत हैं।

ये है दुनिया का पहला रोबोट मोबाइल, करेगा बात के साथ डांस भी

पैसों की कमी से हुई पांच लाख कैंसर पीडि़तों की माैत

टीम ने एरिजोना के किट पीक नेशनल ऑब्जर्वेटरी स्थित मायल टेलीस्कोप से अंतरिक्ष में नए समूह का पता लगाया। इनके बीच दूरी का पता लगाने के लिए केक-2 टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया गया था। शोधकर्ताओं के मुताबिक नई खोज से अंतरिक्ष में होने वाली अन्य घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकेगा।दिल्ली में कांगो छात्र की हत्या के बाद भारतीय दुकानों पर हमला

स्वामी ने पीएम से की रघुराम राजन को तुरंत बर्खास्त करने की मांग

रिसर्च से जुड़ी दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.