15 हजार अतिरिक्त एच-2बी वीजा देगा अमेरिका
अमेरिका ने कम वेतन वाले विदेशी कामगारों के लिए एक ही बार में 15 हजार अतिरिक्त एच-२बी वीजा देने का एलान किया है।
वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिका ने कम वेतन वाले विदेशी कामगारों के लिए एक ही बार में 15 हजार अतिरिक्त एच-२बी वीजा देने का एलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला इस आकलन के बाद किया है कि अमेरिकी कंपनियों की जरूरत को सिर्फ अमेरिकी कर्मचारियों से पूरा नहीं किया जा सकता है।
ट्रंप प्रशासन की दलील है कि यह कदम अमेरिकी कंपनियों के बेहतर हित में उठाया गया है।अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग ने सोमवार को कहा कि अस्थायी गैर कृषि श्रमिकों की कमी की वजह से अमेरिकी कंपनियों को काफी नुकसान का अंदेशा है। अब ये कंपनियां 15 हजार अतिरिक्त अस्थायी गैर कृषि कर्मचारियों की एच-2बी कार्यक्रम के तहत नियुक्ति कर सकेंगी। एच-2बी वीजा अधिकतर कृषि श्रमिकों के लिए दिए जाते हैं। अमेरिकी कंपनियां लैटिन अमेरिकी देशों से लोगों ये रोजगार देती हैं।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका अभी अपनी एच-1बी वीजा नीति की समीक्षा कर रहा है। भारतीयों खासकर आइवी पेशेवरों में एच-1बी की ज्यादा मांग होती है।