Move to Jagran APP

हवाई जहाज के टॉयलेट में बंदूक भूल गई एयर मार्शल

छह अप्रैल को मैनचेस्टर से कैंडी के बीच उड़ान भरने वाली डेल्टा फ्लाइट में एक अमेरिकी एयर मार्शल टॉयलेट में अपनी लोडेड सर्विस बंदूक भूल गई।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 05:14 PM (IST)
हवाई जहाज के टॉयलेट में बंदूक भूल गई एयर मार्शल
हवाई जहाज के टॉयलेट में बंदूक भूल गई एयर मार्शल

न्यूयॉर्क, पेट्र। एक अमेरिकी एयर मार्शल हवाई जहाज के टॉयलेट में अपनी लोडेड सर्विस बंदूक भूल गई। यह बंदूक एक यात्री को मिली जिसने इसे चालक दल के सदस्य को सौंप दिया। बाद में एयर मार्शल को बंदूक वापस कर दी गई। घटना के कई दिनों तक मार्शल ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से नहीं की।

loksabha election banner

घटना छह अप्रैल को मैनचेस्टर से कैंडी के बीच उड़ान भरने वाली डेल्टा फ्लाइट में घटी थी। इसका पता लगने के बावजूद सुरक्षा में चूक बरती गई और एयर मार्शल को कुछ दिनों बाद फिर एक हवाई जहाज के साथ जाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई। एक पूर्व एयर मार्शल का कहना था कि टॉयलेट में अपनी बंदूक भूल जाने वाले लोगों को काम पर नहीं रखा जाना चाहिए।

इस घटना की जानकारी तब हुई, जब अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि आइएस के आतंकी हवाई जहाज को निशाना बनाने की फिराक में हैं। इसके बाद अमेरिका और इंग्लैंड के अधिकारियों ने 10 मुस्लिम देशों से आने वाले यात्रियों की फ्लाइट में लैपटॉप, आइपैड और मोबाइल से बड़े अन्य उपकरणों के ले जाने पर रोक लगा दी। हजारों एयर मार्शल सादे कपड़ों में जहाज में यात्रियों के साथ सफर करते हैं ताकि 11 सितंबर जैसी किसी आतंकी घटना से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने दी धमकी, एक ही झटके में उड़ा देंगे अमेरिकी युद्धपोत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.