चीन से असफल रही व्यापार वार्ता से अमेरिका में मायूसी
अमेरिकी और चीन के बीच व्यापार को लेकर वार्ता असफल रही। इस कारण दोनों देशों के बीच व्यापार में होने वाला घाटा बना रहेगा। इस घाटे को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका है।
वाशिंगटन, रायटर। व्यापार को लेकर अमेरिकी और चीन के बीच वार्ता असफल रही। इस कारण अमेरिका का चीन के साथ व्यापार में होने वाला घाटा बना रहेगा। इस घाटे को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका है। वार्ता के असफल होने से ट्रंप प्रशासन की व्यापार और रक्षा संबंधी क्षमताओं पर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को खत्म हुई दोनों देशों की व्यापार वार्ता के बाद निर्धारित मीडिया कांफ्रेंस रद कर दी गई। दोनों देशों की ओर से कोई संयुक्त बयान भी जारी नहीं किया गया। न ही ऐसी कोई घोषणा की गई, जिसके अनुसार चीन में अमेरिका का बाजार बढ़ेगा।
इस वार्ता के असफल होने का असर दोनों देशों के शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया।व्यापार अंतर कम करने के नारे के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आए हैं। अप्रैल महीने में उनकी चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से इस संदर्भ में वार्ता भी हुई थी। एक सौ दिनों का प्लान भी तैयार हुआ था, लेकिन शुरुआती छह महीने में वह अमेरिकी उत्पादों की बिक्री बढ़ाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। अमेरिका की तुलना में चीन अमेरिकी बाजार में करीब तीन गुना ज्यादा मूल्य का माल बेचता है।
यह भी पढ़ें: झगड़ालू चीन विस्तारवादी नीति से पड़ोसियों को कर रहा परेशान