संयुक्त राष्ट्र ने की भारतीय कमांडर की प्रशंसा
संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक अभियानों के प्रमुख ने भारतीय बल के जनरल इकबाल सिंह सिंघा की उनके मजबूत नेतृत्व व साहसिक निर्णयों के लिए सराहना की है। सिंह ने पिछले सप्ताह गोलान की पहाड़ियों पर बंधक संकट में सेना का नेतृत्व किया था। शांतिरक्षक अभियानों के अवर सचिव हर्व लैडसुस ने सिंह की प्रशंसा की, जिनके खिलाफ फिलीपी
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक अभियानों के प्रमुख ने भारतीय बल के जनरल इकबाल सिंह सिंघा की उनके मजबूत नेतृत्व व साहसिक निर्णयों के लिए सराहना की है। सिंह ने पिछले सप्ताह गोलान की पहाड़ियों पर बंधक संकट में सेना का नेतृत्व किया था।
शांतिरक्षक अभियानों के अवर सचिव हर्व लैडसुस ने सिंह की प्रशंसा की, जिनके खिलाफ फिलीपींस की सेना ने जांच की मांग की है। सिंघा पर आरोप है कि उन्होंने गोलान हाउट्स पर बहुराष्ट्रीय सेना का नेतृत्व करने के दौरान बंधक 45 फिजियन सैनिकों की जांच बचाने के लिए फिलीपींस सेना के जवानों से हथियार डालने और विद्रोहियों को सफेद झंडा दिखाने को कहा था।
लैडसुस ने सिंघा के नेतृत्व को लेकर प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, 'भारतीय सैन्य अधिकारी ने साहसिक निर्णय लेने में अपनी मजबूत नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है। उनकी पूरी तरह से प्रशंसा की जानी चाहिए। सिंघा जिस तरह से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं मुझे उनपर पूरा विश्वास है।' गत 28 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र की डिसएंगेजमेंट ऑब्जर्वर फोर्स के 45 शांतिरक्षकों को विद्रोहियों के सशस्त्र गुट ने अगवा कर लिया था। अलकायदा के सहयोगी आतंकी संगठन अल नुसरा फ्रंट ने इजरायली बलों के साथ संघर्ष के बाद सैनिकों का अपहरण किया था। इजरायल और सीरिया के बीच 1974 के बीच हुए संघर्ष विराम की निगरानी के लिए यूएनडीओएफ को क्षेत्र में तैनात किया गया है।