ब्रिटेन के चुनाव प्रचार में गूंज रहे हैं हिंदी गाने
ब्रिटेन में भारतीय मूल के मतदाताओं के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजनीतिक दल इन्हें लुभाने के लिए अपने चुनाव प्रचार में हिंदी गाने बजाते फिर रहे हैं। ब्रिटेन में 7 मई को होने वाले आम चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इतना
लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के मतदाताओं के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजनीतिक दल इन्हें लुभाने के लिए अपने चुनाव प्रचार में हिंदी गाने बजाते फिर रहे हैं। ब्रिटेन में 7 मई को होने वाले आम चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इतना ही नहीं भारतीय आव्रजकों का विरोध करने वाले नेता भी दूरी बनाए नहीं रख रहे। यूके इंडिपेंडेंट पार्टी के नेता निगेल फैरागे को भी पूर्वी यूरोपीय इमिग्रेंटों से ज्यादा भारतीयों पर भरोसा होने लगा है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन नीत कंजरवेटिव पार्टी शुक्रवार को 'नीला है आसमान' अभियान शुरू किया। हिंदी गीत की इस पंक्ति का इशारा पार्टी के नीले झंडे की ओर है। कैमरन ब्रिटेन में मौजूदा गठबंधन सरकार चला रहे हैं। भारतीय संगीत पर तैयार आकर्षक धुन का लक्ष्य ब्रिटेन के भारतीय समुदाय को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से हाथ मिलाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी के पास बड़ी संख्या में ब्रिटिश भारतीय प्रत्याशी है जिनमें से चार अभी सांसद हैं। इन चार मौजूदा सांसदों में शैलेश वारा (न्याय मंत्री), प्रीती पटेल (कोष एवं भारतीय प्रवासी चैंपियन के कोष सचिव), आलोक शर्मा (कंजरवेटिव पार्टी के उपाध्यक्ष) और पॉल उप्पल (नंबर 10 पॉलिसी बोर्ड के सदस्य) के साथ 14 नए भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रत्याशी मैदान में हैं। यह जानकारी कंजरवेटिव फ्रेंडस ऑफ इंडिया (सीएफआई) समूह ने अपने वक्तव्य में दी है।
हिंदी फिल्मी स्टाइल के प्रचार गीत में चुनावी प्रचार की भारतीय परंपरा की झलक दिखाई देती है। इस तरह के प्रचार में अक्सर लोकप्रिय फिल्मी गीत के धुन का इस्तेमाल महत्वपूर्ण प्रत्याशी के प्रचार के लिए किया जाता है।
ब्रिटेन के चुनाव प्रचार में 'आपके सपने पूरे होंगे, वह अपनी प्रतिबद्धाता पर कायम रहेंगे, जो काम डेविड ने शुरू किया था, वह उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं'' ये उन गीतों में शामिल हैं जिन्हें दक्षिण एशियाई मूल के ब्रिटिश कलाकारों ने गाया है। ऐसे कलाकारों में नवीन कुंद्रा, पंडित दिनेश और रुबायत जहां शामिल हैं।
पढ़ें : जल्द ही कोई एशियाई मूल का व्यक्ति बनेगा ब्रिटेन का पीएम : कैमरन
पढ़ें : ब्रिटेन में बजा चुनावी बिगुल