Move to Jagran APP

दो भारतीय शांति सैनिकों को मरणोपरांत यूएन मेडल

दो भारतीयों सहित 126 शांति सैनिकों को साहस और बलिदान के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मेडल से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के अभियान में काम करने के दौरान इन सैन्य, पुलिस व सिविल सेवा कर्मियों ने अपनी जान गवांई थी।

By Murari sharanEdited By: Published: Sat, 23 May 2015 06:20 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 06:39 PM (IST)
दो भारतीय शांति सैनिकों को मरणोपरांत यूएन मेडल

संयुक्त राष्ट्र। दो भारतीयों सहित 126 शांति सैनिकों को साहस और बलिदान के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मेडल से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के अभियान में काम करने के दौरान इन सैन्य, पुलिस व सिविल सेवा कर्मियों ने अपनी जान गवांई थी।

loksabha election banner

संयुक्त राष्ट्र के मिशन में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो में काम करने वाले लांस नायक नंद राम और दक्षिण सूडान में काम करने वाले सिविलसेवा कर्मी राजू जोसफ को आगामी 29 मई को डैगहैमरशोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

2014 के दौरान शत्रु की कार्रवाई, दुर्घटना और बीमारी के चलते कुल 126 शांति सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी। इन सभीको संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में मेडल से सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सेना दिवस मनाया जाता है। पिछले साल आठ भारतीय शांति सैनिकों को यह मेडल मरणोपरांत दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.