पैगंबर मुहम्मद पर कार्टून प्रतियोगिता में चली गोलियां, दो मरे
अमेरिका के टेक्सास में पैगंबर हजरत मोहम्मद के कार्टून बनाने के एक विवादित प्रतियोगिता स्थल के बाहर फायरिंग करने वाले दो लोगों को पुलिस ने मार गिराया। गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी घायल भी हुआ है।
टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में पैगंबर हजरत मोहम्मद के कार्टून बनाने के एक विवादित प्रतियोगिता स्थल के बाहर फायरिंग करने वाले दो लोगों को पुलिस ने मार गिराया। गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी घायल भी हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डालास के गार्लैंड डिस्ट्रिक्ट में एक कार से गोलियां चलाई गई। गोली वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड के पैर में लगी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने इन दोनों युवकों को घेरकर आत्मसमर्पण कराने का प्रयास किया लेकिन वे गोलियां चलाने लगे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए।
प्रतियोगिता इस्लाम की आलोचना करने वाले एक रूढिवादी संगठन ने आयोजित किया था। पैगंबर मोहम्मद का 'बेस्ट कार्टून' बनाने वाले को 10 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा की गई थी। इमारत में मौजूद 75 लोग इस आयोजन में डच राजनयिक गीर्ट विल्डर्स ने भी भाषण दिया था। वे मुस्लिम विरोध विचारों के लिए जाने जाते हैं।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना में करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। लेकिन 15 से 20 मिनट बाद आवाज थम गई। माना जा रहा है कि हमलावर ने कार्यक्रम के विरोध में गोलियां चलाईं थीं।