जापान में चलती बुलेट ट्रेन में आत्मदाह
जापान में चलती बुलेट ट्रेन में एक व्यक्ति ने आत्मदाह कर लिया। इस दौरान एक महिला की भी मौत हो गई। यह महिला अपने शांतिपूर्ण जीवन के लिए ईश्वर को धन्यवाद देने तीर्थयात्रा पर निकली थी। 71 वर्षीय हारुओ हायाशिजाकी ने चलती बुलेट ट्रेन में
टोक्यो। जापान में चलती बुलेट ट्रेन में एक व्यक्ति ने आत्मदाह कर लिया। इस दौरान एक महिला की भी मौत हो गई। यह महिला अपने शांतिपूर्ण जीवन के लिए ईश्वर को धन्यवाद देने तीर्थयात्रा पर निकली थी।
71 वर्षीय हारुओ हायाशिजाकी ने चलती बुलेट ट्रेन में तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। वहां लगी आग में योशिको कुवाहारा नामक महिला भी जल गई। याकोहामा में ट्रेन में सवार होने से पहले 52 वर्षीय इस महिला ने फेसबुक पर लिखा था कि वह अपने शांतिपूर्ण जीवन के लिए ईश्वर को धन्यवाद देने तीर्थयात्रा करने जा रही है।
टोक्यो से ओसाका जा रही ट्रेन पूरी तरह भरी थी और आठ सौ से ज्यादा लोग इस पर सवार थे। आत्मदाह करने से ट्रेन के डिब्बे में धुआं भर गया था और लोग खांसते हुए बाहर की ओर भागे। दो लोगों की मौत के अलावा इस दौरान 26 लोग घायल हो गए।