तुर्की और ग्रीस में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, 2 की मौत, 100 घायल
भूकंप के चलते अब तक दो लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं 100 से ज्यादा घायल हुए हैं।
एथेंस। शुक्रवार को तुर्की और ग्रीस की जमीन जोरदार भूंकप से कांप उठी। रात में आए इस भूंकप की तीव्रतारिक्टर स्कैल पर 6.7 मापी गई है। इस भूकंप के चलते अब तक दो लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। इसके अलावा कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार यह भूकंप एगीन समुद्र के तट पर स्थित तुर्की और ग्रीक के मशहूर पर्यटक स्थल पर आया है। यह जगह ब्रिटिश पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजी सर्वे के अनुसार यह काफी सतही भूकंप था जिसका केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किमी नीचे मुगला प्रांत में दक्षिण पश्चिमी तटीय शहर में था।
भूकंप के बाद घबराए लोग सुरक्षित जगहों पर भागते नजर आए। केओएस के मेयर जॉर्ज्स कायरिटीज के अनुसार भूकंप में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय प्रशासन ने भूकंप के बाद सूनामी भी आई है। जिस वक्त भूकंप आया लोग गहरी नींद में थे और डर के मारे कंब और रजाई साथ लेकर भागे।
भूकंप के बाद तट पर सुनामी टकराने की भी खबर है। हालांकि इससे कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ज्यादातर लोग एक होटल की छत ढहने से घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार भूकंप के बाद अब तक 20 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स महसूस हो चुके हैं।
सुनामी के बाद भरा पानी
कई इमारतों को पहुंचा नुकसान