नाइजीरिया: चर्च में आतंकी हमला 12 की मौत
पुलिस के एक प्रवक्ता ने के मुताबिक कि अज्ञात बंदूकधारियों ने चर्च में प्रार्थना के दौरान अचानक यह हमला किया।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 06 Aug 2017 06:33 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 06:33 PM (IST)
नई दिल्ली एएनआई। नाइजीरिया के एक चर्च में कुछ बंदूकधारियों की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं। यह हमला कोगी प्रांत के ओकेनी इलाके में हुआ। सूत्रों के मुताबिक एक चर्च में हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हुई है।
Twelve killed in Nigeria church shooting, AFP quoting hospital sources
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
पुलिस के एक प्रवक्ता ने के मुताबिक कि अज्ञात बंदूकधारियों ने चर्च में प्रार्थना के दौरान अचानक यह हमला किया। हालांकि वो यह नहीं बता पाए कि हमले के वक्त वहां कितने लोग मौजूद थे।अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें