समलैंगिक विवाह के बाद टूटू की बेटी नहीं रही पादरी
साउथ अफ्रीका में एक चर्च के पादरी को समलैंगिक विवाह के कारण अपने पद का त्याग करना पड़ा है
जोहानिसबर्ग, एएफपी। डेसमंड टूटू की बेटी को दक्षिण अफ्रीका में एक चर्च में बतौर पादरी अपने पद का त्याग करना पड़ा है। समलैंगिक विवाह के बाद से उन पर पद त्यागने का दबाव बन रहा था।
यह भी पढ़ें - इटली की संसद ने दी समलैंगिक विवाह को मंजूरी
चर्च समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं देता। इस कारण मफो टूटू को चर्च की किसी प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं है। उनसे इस संदर्भ में मिला लाइसेंस ले लिया गया है। टूटू ने कहा कि इस खबर से उनके पिता दुखी हुए लेकिन चौंके नहीं। चर्च का कानून एक पुरुष और महिला के बीच शादी को ही मान्यता देता है।
यह भी पढ़ें - इस समलैंगिक भारतीय जोड़ा को ब्रिटेन कोर्ट से भी राहत नहीं
टूटू ने ईमेल में कहा, 'मेरी शादी के बाद बिशप सलदानहा बे को मेरा लाइसेंस छीनने के लिए कहा गया। इस स्थिति में मैंने खुद इसे लौटाने का फैसला किया।' डेसमंड टूटू आर्कबिशप के पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने कई मौकों पर समलैंगिक विवाह का पक्ष लिया है। बेटी की शादी में भी उन्होंने पत्नी के साथ शिरकत की। दक्षिण अफ्रीका में 2006 में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिल गई थी।