50 लेन के हाइवे पर लगा ऐसा जाम, देखकर चौंक जाएंगे आप
आपने अब तक कई ट्रैफिक जाम देखे होंगे जिनमें सैकड़ों वाहन फंसे नजर आते हैं और लोग घंटों परेशान होते हैं। लेकिन बीजिंग में मंगलवार को ऐसा जाम लगा जिसमें हजारों वाहन फंस गए और वो भी उस हाइवे पर जो 4 या आठ नहीं बल्कि 50 लेन का है।
बीजिंग। आपने अब तक कई ट्रैफिक जाम देखे होंगे जिनमें सैकड़ों वाहन फंसे नजर आते हैं और लोग घंटों परेशान होते हैं। लेकिन बीजिंग में मंगलवार को ऐसा जाम लगा जिसमें हजारों वाहन फंस गए और वो भी उस हाइवे पर जो 4 या आठ नहीं बल्कि 50 लेन का है।
खबरों के अनुसार हाल ही में चीन का एक सप्ताह लंबा राष्ट्रीय अवकाश 'गोल्डन वीक' खत्म हुआ है। इसके खत्म होते ही हजारों लोग वापस अपने शहरों को लौटने लगे। लेकिन बीजिंग-हांगकांग-मकाउ एक्सप्रेस वे जो कि 50 लेन चौड़ा है वहां वाहनों की इतनी भीड़ हो गई की यह हाइवे जाम हो गया।
स्थानीय अखबारों के अनुसार 2272 किमी लंबा यह 50 लेन वाला हाइवे चेक पॉइंट पर आकर महज 20 लेन का हो जाता है और ऐसे में यहां बॉटल नेक की स्थिति बन गई। बताया गया है कि एक सप्ताह की छुट्टियां पूरी करने के बाद लगभग साढ़े सात लाख लोग राजधानी की तरफ लौट रहे थे तब यह जाम लगा।