बौद्धिक संपदा पर भारत के प्रति ओबामा प्रशासन नरम
बौद्धिक संपदा के मुद्दे पर ओबामा प्रशासन पर भारत के प्रति नरमी बरतने के आरोप लगने लगे हैं। एक वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसद ने आरोप लगाया है कि ओबामा प्रशासन भारत द्वारा बौद्धिक संपदा कानून के कथित उल्लंघन पर नरम रुख अपना रहा है।
वाशिंगटन: बौद्धिक संपदा के मुद्दे पर ओबामा प्रशासन पर भारत के प्रति नरमी बरतने के आरोप लगने लगे हैं। एक वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसद ने आरोप लगाया है कि ओबामा प्रशासन भारत द्वारा बौद्धिक संपदा कानून के कथित उल्लंघन पर नरम रुख अपना रहा है।
यह भी पढ़ें- विस्थापित कश्मीरी पंडितों का दिल्ली में प्रदर्शन, जलाए पाक के झंडे
सांसद और सदन की शक्तिशाली वित्त समिति के अध्यक्ष ओरिन हैच ने यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव (यूएसटीआर) की इस साल की वार्षिक 301 रिपोर्ट के बाद यह प्रतिक्रिया जताई। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले महीनों में भारत के आइपीआर उल्लंघन मामले की प्रगति पर नजर रखेंगे।
उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन ने एक बार फिर चूक की है। हैच के मुताबिक भारत के बौद्धिक संपदा उल्लंघन के खतरे को नहीं समझना प्रशासन की विफलता है। यह भारत के गलत व्यापार व्यवहार को रोकने के प्रयासों से कदम पीछे हटाने जैसा है। यह अमेरिकी रोजगारदाताओं के लिए नुकसानदेह है। हमें भारत पर दबाव बनाए रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 'बौद्ध धर्म पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित हो गांव संघोल'