लादेन का पता लगाने वाले डॉक्टर की नहीं हुई रिहाई
डॉक्टर शकील अफरीदी को पाकिस्तान ने जेल में कैद कर रखा है अमेरिका द्वारा उनकी रिहाई के लिए बार-बार अनुरोध करने के बाद भी पाकिस्तान उन्हे रिहा नहीं कर रहा है।
वाशिंगटन, प्रेट्र। अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में अमेरिका की मदद करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी जेल में ही कैद हैं। उनकी रिहाई के लिए अमेरिका के बार-बार अनुरोध के बावजूद पाक ने इस मामले में कोई आश्वासन नहीं दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप्रवक्ता मार्क टोनर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें - अल कायदा ने यमन के 20 जवानों की हत्या की
उन्होंने कहा कि शकील अफरीदी को जेल में रखकर अन्याय किया जा रहा है। अमेरिका ने पाकिस्तान के समक्ष बार-बार अपना पक्ष रखा है और उनकी गिरफ्तारी पर विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान सरकार ने हमें उनके साथ मानवीय व्यवहार करने का भरोसा दिया है। लेकिन, जब तक उनकी रिहाई नहीं होती अमेरिका दबाव बनाना जारी रखेगा।
यह भी पढ़ें - यमन में अल-कायदा के 800 लड़ाके ढेर
अफरीदी को फर्जी टीकाकरण मुहिम चलाने के लिए 2012 में 33 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई थी। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने यह मुहिम लादेन के एबटाबाद ठिकाने का पता लगाने में अमेरिका खुफिया एजेंसी की मदद करने के लिए चलाई थी। वे इस मामले की फिर से सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं।