तालिबान ने अमेरिकी बेस के आठ सैनिकों को मार डाला
अफगान सैनिकों पर पिछले कुछ महीनों में हमलों में वृद्धि हुई है। आइएस भी अफगानिस्तान में तेजी से अपने पांव पसार रहा है।
काबुल, एपी। उत्तरी परवान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने अमेरिकी बेस के आठ अफगान सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में दो अन्य जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
परवान प्रांत गर्वनर के प्रवक्ता वाहिदा शाहकार ने बताया कि हमला बगराम जिले में सोमवार देर रात उस समय हुआ जब अफगानी सैनिक ड्यूटी के लिए अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जा रहे थे। अफगान सैनिकों पर पिछले कुछ महीनों में हमलों में वृद्धि हुई है। आइएस भी अफगानिस्तान में तेजी से अपने पांव पसार रहा है। उसने भी कई बड़े हमले किए हैं।
दूसरी ओर अफगानिस्तान में बढ़ते आतंकी हमलों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अफगानी पुलिस की कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए। इस प्रदर्शन की शुरुआत उस घटना के बाद हुई थी जिसमें ट्रक बम के जरिए किए गए आतंकी हमले में 150 लोग मारे गए थे। आतंकी वारदातों को रोकने में सरकार की नाकामी के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।
यह भी पढ़ें: चीन के किसानों ने धान के खेत में की गजब की चित्रकारी, कर दिया धरती का श्रृंगार