Move to Jagran APP

मिस्र पहुंची सुषमा स्वराज, भारतीय समुदाय को किया संबोधित

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो देशों की यात्रा के प्रथम चरण में आज मिस्र पहुंची। वहां सुषमा का स्वागत भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य ने किया। पहली बार मिस्र के दौरे पर गईं सुषमा द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार को मजबूत करने पर जोर देंगी।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2015 08:35 AM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2015 08:56 AM (IST)
मिस्र पहुंची सुषमा स्वराज, भारतीय समुदाय को किया संबोधित

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो देशों की यात्रा के प्रथम चरण में आज मिस्र पहुंची। वहां सुषमा का स्वागत भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य ने किया। पहली बार मिस्र के दौरे पर गईं सुषमा द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार को मजबूत करने पर जोर देंगी। मिस्र पहुंचते ही सुषमा भारतीय समुदाय के लोगों से मिलीं और उन्हें संबोधित भी किया।

loksabha election banner

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फातेह अस सीसी से मिलने के बाद सुषमा अपने समकक्ष वहां के विदेश मंत्री समेह हसन शौकरी और अरब लीग के महासचिव नबील अल अराबी से मुलाकात करेंगी। सुषमा स्वराज की काहिरा की यात्रा द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और आपसी हित के सभी मुद्दों पर मिस्र के नेताओं के साथ बातचीत करने का अवसर उपलब्ध कराएगी। मिस्र के साथ अप्रैल 2014 से मार्च 2015 के बीच भारत का कुल व्यापार 309.4 अरब रुपए का रहा है।

भारत मिस्र का छठा सबसे ब़़डा व्यापार पार्टनर और दूसरा सबसे ब़़डा निर्यात स्थल है। मिस्र दौरा खत्म कर सुषमा यात्रा के दूसरे चरण में 25 अगस्त को जर्मनी जाएंगी। वहां वे जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रेंक वाल्टर स्टेइन मेईयर और कई नेताओं से मिलेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.