Move to Jagran APP

श्रीलंका ने 15 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

श्रीलंका की नौसेना ने गुरुवार को उसकी जल सीमा में जाने वाले 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। इस माह मछुआरों को पकड़ने की यह पांचवीं घटना है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 10:34 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 10:35 PM (IST)
श्रीलंका ने 15 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने गुरुवार को उसकी जल सीमा में जाने वाले 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। इस माह मछुआरों को पकड़ने की यह पांचवीं घटना है।

loksabha election banner

मछुआरों और उनकी जब्त तीन नावों को आगे की कार्रवाई के लिए तलाईमन्नार व जाफना के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। पकड़े गए मछुआरों में 11 रामेश्वरम और बाकी पुदुकोट्टाई जिले के रहने वाले हैं।

श्रीलंका नौसेना ने इस माह श्रीलंका के जल क्षेत्र में पांचवीं बार भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी पिछले सप्ताह 126 भारतीय मछुआरों की रिहाई के बाद हुई है। श्रीलंका की सरकार का कहना है कि वह अपनी जल सीमा में मछली पकड़ने पर भारतीय मछुआरों के साजो समान को जब्त करने के लिए नया कानून बनाने की योजना बना रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.