Move to Jagran APP

श्रीलंका की बाढ़ से अब तक 164 की मौत,112 व्यक्ति अभी भी लापता

आपदा प्रबंधन केंद्र ने रविवार को बताया कि बाढ़ के चलते 15 जिलों के 4,42,299 लोग प्रभावित हुए हैं। एक लाख से अधिक लोगों को निकालकर 319 सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 29 May 2017 09:52 AM (IST)Updated: Mon, 29 May 2017 09:52 AM (IST)
श्रीलंका की बाढ़ से अब तक 164 की मौत,112 व्यक्ति अभी भी लापता
श्रीलंका की बाढ़ से अब तक 164 की मौत,112 व्यक्ति अभी भी लापता

 कोलंबो(एजेंसी)। श्रीलंका में वर्ष 2003 के बाद आई सबसे भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 164 हो गई है। 112 लोग अब भी लापता हैं। सुरक्षा बलों ने मौसम सुधरने और बाढ़ का पानी कम होने पर लापता लोगों की तलाश में राहत और बचाव अभियान को तेज कर दिया है।

loksabha election banner

आपदा प्रबंधन केंद्र ने रविवार को बताया कि बाढ़ के चलते 15 जिलों के 4,42,299 लोग प्रभावित हुए हैं। एक लाख से अधिक लोगों को निकालकर 319 सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल भारी बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सोमवार से हल्की बारिश हो सकती है। समुद्री इलाकों में हवाओं का बहाव तेज रहने का अनुमान है।

प्रभावित इलाकों में एक हजार से अधिक सैनिक राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। इस बीच विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र, इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एडवाइजरी ग्रुप और प़़डोसी देशों से सहायता मांगी है। श्रीलंका की मदद के लिए भारत सबसे पहले आगे आया है। उसने शनिवार को नौसेना के जहाजों से राहत सामग्री श्रीलंका रवाना किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.