Move to Jagran APP

समुद्री लुटेरों की कैद से 9 भारतीय छुड़ाए गए, सुषमा स्वराज ने दी जानकारी

गालमुदुग प्रांत के बंदरगाह एवं समुद्री परिवहन मंत्री बुरहान वारसेम ने बताया कि बुधवार तड़के सुरक्षा बलों की लुटेरों से मुठभेड़ हुई थी।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Wed, 12 Apr 2017 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 07:45 AM (IST)
समुद्री लुटेरों की कैद से 9 भारतीय छुड़ाए गए, सुषमा स्वराज ने दी जानकारी
समुद्री लुटेरों की कैद से 9 भारतीय छुड़ाए गए, सुषमा स्वराज ने दी जानकारी

मोगादिशु, रायटर/एएफपी : सोमालियाई सुरक्षा बलों ने नौ भारतीय नाविकों को छुड़ा लिया है। ये लोग दो अप्रैल को अगवा किए गए भारतीय पाल नौका 'अल कौसर' के चालक दल के सदस्य हैं। दल के दो सदस्य सोमवार को ही मुक्त करा लिए गए थे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसकी जानकारी दी।

loksabha election banner

गालमुदुग प्रांत के बंदरगाह एवं समुद्री परिवहन मंत्री बुरहान वारसेम ने बताया कि बुधवार तड़के सुरक्षा बलों की लुटेरों से मुठभेड़ हुई थी। लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराए गए सभी नौ नाविक स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। प्रांतीय समुद्री रक्षा बल के उपकमांडर अब्दीराशिद मोहम्मद अहमद ने बताया कि तीन लुटेरों को पकड़ने में भी कामयाबी मिली है।

अल कौसर को अगवा करने वाले लुटेरों ने नाविकों की रिहाई के लिए भारत में बंद अपने कुछ साथियों की रिहाई की मांग रखी थी। दुबई से यमन जाते वक्त सोमालिया के पंटलैंड से इसे अगवा किया गया था। इसके बाद लुटेरे नौका को गालमुदुग प्रांत के अल हुर ले गए। नौका चालक दल के सभी सदस्य मुंबई के मांडवी के रहने वाले हैं।

गौरतलब है कि 2012 में सोमालियाई तट के पास से जहाजों को अगवा करने की घटनाएं चरम पर थी। इस साल लुटेरों ने 237 जहाजों को निशाना बनाया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रयासों से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग गया था। लेकिन, इस साल ऐसी घटनाओं में फिर से तेजी देखी जा रही है। इसी महीने दो जहाज अगवा किए गए हैं, जबकि एक को भारतीय और चीनी सुरक्षा बलों ने अगवा होने से बचा लिया था।

यह भी पढ़ें: EVM मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, कांग्रेस ने कहा- चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.