पति ने कराया सेक्स चेंज तो पत्नी ने शादी करने से किया इनकार
स्थानीय मीडिया के अनुसार इस दंपती की वर्ष 2015 में शादी हुई थी। बाद में पति ने अपना सेक्स बदलने के लिए ऑपरेशन करा लिया।
सिंगापुर, एएफपी : शादी के बाद पति द्वारा सेक्स बदल लेने पर सिंगापुर सरकार ने एक शादी को अमान्य करार दिया है। सरकार का कहना है कि लिंग परिवर्तन के बाद अब दोनों पति-पत्नी समान सेक्स के हो गए हैं, जो कानून का उल्लंघन है। सिंगापुर में समलैंगिक विवाह की इजाजत नहीं है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार इस दंपती की वर्ष 2015 में शादी हुई थी। बाद में पति ने अपना सेक्स बदलने के लिए ऑपरेशन करा लिया। उसने अपना राष्ट्रीय पहचान पत्र भी महिला के रूप में अपडेट करा लिया। लेकिन मामला तब खुला जब इस दंपती ने सरकार की ओर से बनवाए गए मकान को खरीदने के लिए आवेदन किया।
सिंगापुर में विवाहित जोड़ों को मकान खरीदने के लिए सरकार की ओर से अनुदान दिया जाता है। उनके कागजात की जांच के दौरान पति के सेक्स बदल लेने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद न सिर्फ उनकी शादी खारिज कर दी गई बल्कि मकान खरीदने की उनकी हसरत भी अधूरी रह गई।