अफगानिस्तान में हताश भारतीय सिख ने इस्लाम धर्म कबूला
अफगानिस्तान के जौजान प्रांत में एक हताश भारतीय सिख ने धर्म परिवर्तित कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। उसका नाम अब्दुल रहमान रखा गया है। अफगान न्यूज के मुताबिक, तोता सिंह ने इस्लाम धर्म को स्वीकार किया है। वह भारत से दो साल पहले जौजान की प्रांतीय राजधानी शबरगान आया। वह
काबुल। अफगानिस्तान के जौजान प्रांत में एक हताश भारतीय सिख ने धर्म परिवर्तित कर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। उसका नाम अब्दुल रहमान रखा गया है।
अफगान न्यूज के मुताबिक, तोता सिंह ने इस्लाम धर्म को स्वीकार किया है। वह भारत से दो साल पहले जौजान की प्रांतीय राजधानी शबरगान आया। वह काफी समय से धर्म परिवर्तित करना चाहता था। उसने बताया, 'काफी शोध के बाद मैंने आखिर में इस्लाम को चुना।' न्यूज एजेंसी ने सिंह के हवाले से बताया, 'मैं भारत में कुछ समय जेल में बंद रहा और आखिर में मैंने पाया कि मूर्ति, पशु और पेड़ पूजा तर्कसंगत नहीं है।' उसने इस्लाम कुबूल करने के लिए अपने भाई और परिवार के दूसरे सदस्यों को भी समझाने का संकल्प लिया है। उनका परिवार शबरगान में पिछले दो दशकों से रह रहा है। हज और धार्मिक मामलों के निदेशक अब्दुल रहीम ने कहा कि धार्मिक विद्वानों से चर्चा के बाद एक समारोह में तोता सिंह को अब्दुल रहमान बना दिया गया।
सैफ, शाहरुख, आमिर को चैलेंज, पत्नी से है प्यार तो हिंदू बनो
उर्दू की बात करता हूं तो इसे धर्मांतरण से जोड़ देते हैं: सीएम