Move to Jagran APP

इंडोनेशिया में नशे के कारोबारियों को गोली मारने का आदेश

राष्ट्रपति जोको विडोडो ने मंच से ही आदेश दिया कि ऐसे तत्व अगर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करते हैं तो उन्हें गोली मार दें।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 23 Jul 2017 08:46 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 08:46 PM (IST)
इंडोनेशिया में नशे के कारोबारियों को गोली मारने का आदेश
इंडोनेशिया में नशे के कारोबारियों को गोली मारने का आदेश

जकार्ता, एएफपी। इंडोनेशिया में नशे के कारोबारियों को गोली मारने का आदेश दिया गया है। इंडोनेशिया में एक राजनीतिक दल के कार्यक्रम में राष्ट्रपति जोको विडोडो ने विधि-व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों से कहा कि ड्रग डीलर्स के खिलाफ अभियान चलाएं। विशेष रूप से विदेशी तस्करों को निशाने पर लें।

loksabha election banner

उन्होंने मंच से ही आदेश दिया कि ऐसे तत्व अगर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करते हैं तो उन्हें गोली मार दें। ज्ञात हो कि इंडोनेशिया में नशेडि़यों की संख्या बढ़कर 60 लाख जा पहुंची है। देश की कुल आबादी 25.5 करोड़ है। राष्ट्रपति ने इसे 'ड्रग इमरजेंसी' का नाम दिया है।

विडोडो के आदेश की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आलोचना शुरू कर दी है। इंडोनेशिया से पूर्व फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुर्तेते ने भी ऐसे ही आदेश में नशे के कारोबार में शामिल लोगों को गोली मारने को कहा था। इंडोनेशिया में ड्रग तस्करी के खिलाफ काफी सख्त कानून है। इसके तहत बीते दो साल में ही 18 लोगों को फांसी दी जा चुकी है। इनमें दो विदेशी थे।

यह भी पढ़ें : लापता भारतीयों के मामले में इराकी विदेश मंत्री से बात करेंगी सुषमा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.