मानव निर्मित गुफा मंदिर में शिव मूर्ति की स्थापना
ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के पहले मानव निर्मित गुफा मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना की गई। सफेद संगमरमर से बनी साढ़े चार मीटर ऊंची इस प्रतिमा को सिडनी के मिंटो उपनगर में स्थापित किया गया।
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के पहले मानव निर्मित गुफा मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना की गई। सफेद संगमरमर से बनी साढ़े चार मीटर ऊंची इस प्रतिमा को सिडनी के मिंटो उपनगर में स्थापित किया गया।
वाराणसी से लाई गई इस प्रतिमा को ¨हदू मंदिर 'मुक्ति गुप्तेश्वर' में स्थापित किया गया है। मंदिर सोसायटी के प्रमुख प्रेम मिश्रा ने कहा कि प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। इसे पत्थर को काटकर तैयार किया गया है। इसमें सात रंगों की एलइडी लाइट्स लगाई गई हैं जो कि हर मिनट इसका रंग बदलती रहती हैं। उन्होंने बताया कि यह मंदिर मानव द्वारा निर्मित अपनी तरह का पहला भूमिगत मंदिर है। इस भूमिगत मंदिर में 1,128 छोटे मंदिर हैं। यहां दुनियाभर के शिवभक्तों द्वारा 'ओम नम: शिवाय' मंत्र के 20 लाख हस्तलिखित नोट्स रखे हैं। साथ ही यहां ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख नदियों और पांच महासागरों समेत 81 नदियों का जल रखा है।