Move to Jagran APP

श्रीलंका में चुनावी रैली में गोलीबारी, महिला की मौत

श्रीलंका में शुक्रवार को एक चुनावी रैली के दौरान गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घटना राजधानी कोलंबो के ब्लोमेनढाल इलाके की है। वित्त मंत्री रवि करणनायके के रैली स्थल से जाने के बाद हमला हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बंदूकधारी दो

By Amit MishraEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 08:02 PM (IST)
श्रीलंका में चुनावी रैली में गोलीबारी, महिला की मौत

कोलंबो। श्रीलंका में शुक्रवार को एक चुनावी रैली के दौरान गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घटना राजधानी कोलंबो के ब्लोमेनढाल इलाके की है। वित्त मंत्री रवि करणनायके के रैली स्थल से जाने के बाद हमला हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बंदूकधारी दो वाहनों में आए और भीड़ पर दनादन गोलियां दाग फरार हो गए।

loksabha election banner

करणनायके ने दावा किया है कि बंदूकधारी उन्हें निशाना बनाने आए थे। उन्होंने इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के समर्थकों को जिम्मेदार बताया है। राजपक्षे के प्रवक्ता रोहन वेनिविट्टा ने हमले की निंदा करते हुए करणनायके के आरोप को बेतुका बताया।

श्रीलंका में 225 सदस्यीय संसद के लिए 17 अगस्त को होने वाले चुनाव से पहले यह पहली बड़ी हिंसक घटना है। पुलिस ने बताया कि अब तक चुनाव प्रचार कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा है। चुनाव नियमों के उल्लंघन में 13 जुलाई से करीब दो सौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं। चुनाव की निगरानी यूरोपीय संघ द्वारा भी की जा रही है। 22 जिलों में संघ ने अपने पर्यवेक्षक तैनात किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.