Move to Jagran APP

शंघाई में 145 साल का सबसे अधिक तापमान, रेड अलर्ट जारी

हर का अधिकतम तापमान 7 अगस्त 2013 में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 09:08 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 09:08 AM (IST)
शंघाई में 145 साल का सबसे अधिक तापमान, रेड अलर्ट जारी
शंघाई में 145 साल का सबसे अधिक तापमान, रेड अलर्ट जारी

बीजिंग, एजेंसी। चीन के आर्थिक हब के रूप में मशहूर शंघाई को 145 साल में सबसे ज्यादा तापमान का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, यहां का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिसके बाद अधिकारियों ने रेड अलर्ट जारी कर दिया। इससे पहले, शहर का अधिकतम तापमान 7 अगस्त 2013 में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

loksabha election banner

गौरतलब है कि 2007 से अब तक 13 बार अत्यधिक तापमान के चलते रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है। चीन में तापमान को लेकर तीन स्तर वाला वार्निग सिस्टम है। 'येलो अलर्ट' तापमान 35 डिग्री से ज्यादा होने पर जारी होता है जबकि 'ऑरेंज अलर्ट' अगले 24 घंटे तक तापमान 37 डिग्री से अधिक होने पर जारी किया जाता है। जब तापमान 40 डिग्री के पार होता है, तब रेड अलर्ट जारी किया जाता है। चीन को बीते कई दिनों से मौसम में अचानक बदलाव का सामना करना पड़ रहा है। कुछ प्रांतों में इस महीने भीषण बारिश और बाढ़ से 63 लोग मारे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: करीबियों के लिए क्षमादान के रास्ते तलाश रही ट्रंप की टीम

यह भी पढ़ें: नामा पेपर्स: शरीफ एंड फैमिली के खिलाफ सुनवाई पूरी, जज ने सुरक्षित रखा फैसला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.